राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज जारी हो जायेंगे , कड़ी सुरक्षा के बीच संसद भवन परिसर में काउंटिंग की जा रही है आज सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। वहीं पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है।
+ + +
जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त के साथ आगे चली हुई है। सांसदों के मतों की गिनती में से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को मिले हैं. और वहीं दूसरी और यशवंत सिन्हा को केवल 208 वोट मिले हैं.
+ + +
मतगणना के दौरान कुल 748 वोटों को वैध माना गया है. कुल मतों का वैल्यू 5,23,600 है. और जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट यानी कि 3,78,000 मत मिले हैं.
+ + +
वहीं दूसरी और यशवंत सिन्हा को केवल 208 वोट मिले हैं, जिसका वैल्यू 1,45,600 है. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान जो की ओडिशा के रायरंगपुर गांव में जश्न शुरू हो गया है.
+ + +
राष्ट्रपति चुनाव में हुए मतदान की सबसे पहली गिनती सांसदों के मतों की हो रही है. लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर कुल 708 वोट पड़े थे.राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है.